Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो...

Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब....

जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर डीटीओ, मोटर वाहन निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक—को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ‘प्रपत्र क’ गठित कर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Feb 26, 2026, 11:26:35 AM

Bihar Transport, बिहार परिवहन विभाग, राजस्व लक्ष्य 2025-26, कारण बताओ नोटिस, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, विभागीय कार्रवाई, प्रपत्र क, राजस्व वसूली अभियान, पटना, म

- फ़ोटो Google

Bihar Transport: वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी, 2026 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं होने पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई जिलों में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में राजस्व संग्रहण में गंभीर शिथिलता बरती गई है।इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी  अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक सहित कुल 40 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

संबंधित पदाधिकारियों से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरु की जायेगी। परिवहन विभाग की मानें तो निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि गंभीर प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाती है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी जिलों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान चलाकर शेष अवधि में राजस्व संग्रहण में तेजी लाई जाए तथा लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

इन जिलों के पदाधिकारियों को जारी किया गया है कारण बताओ नोटिस :-

जिला परिवहन पदाधिकारी 

 मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना,सीतामढ़ी, किशनगंज, अरवल, रोहतास, भागलपुर, छपरा ,समस्तीपुर

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी

किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर,सीवान, मोतिहारी।

मोटर वाहन निरीक्षक

 मुजफ्फरपुर, बेतिया, नवादा, मोतिहारी, मधुबनी,मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, गया। 

प्रवर्तन अवर निरीक्षक

 भोजपुर, नवादा,मधेपुरा, लखीसराय, सुपौल, मधुबनी, बेतिया,बक्सर, मुजफ्फरपुर।