Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Vidhan Sabha: प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन,...

Bihar Vidhan Sabha: प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, निर्विरोध हो सकते हैं निर्वाचित

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व गया के विधायक प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज मैंने नामांकन किया है, जिसका रिजल्ट कल आएगा। जो हमारे नेताओं का निर्णय था, उसका हम स्वागत करते हैं और पार्टी के नेताओँ के प्रति आभार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 01, 2025, 2:46:19 PM

बिहार

बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव - फ़ोटो REPORTER

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नौवीं बार गया सदर विधानसभा सीट से जीते पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने आज स्पीकर पद के लिए नामांकन किया। वो अब निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। 


बता दें कि बिहार विधानसभा का 18वां सत्र आज से शुरू हुआ। जो 5 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।


बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसे लेकर सुरक्षा के चाक चौबंध प्रबंध किये गये हैं। सत्र के दौरान पटना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू रहेगी। धारा 163 के तहत किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व गया के विधायक प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज मैंने नामांकन किया है, जिसका रिजल्ट कल आएगा। जो हमारे नेताओं का निर्णय था, उसका हम स्वागत करते हैं और पार्टी के नेताओँ के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं लगातार विधानसभा में 90 लगातार नौवीं बार चुनाव जीतकर आया हूं। इसके लिए अपने क्षेत्र की जनता और पार्टी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।