Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू....विपक्षी विधायकों ने उठाया मामला तो स्पीकर...

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू....विपक्षी विधायकों ने उठाया मामला तो स्पीकर ने रोका

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है.मंगलवार को राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. जहां पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला.

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Mar 05, 2025, 10:44:45 AM

bihar vidhansabha,budget session, 5 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,

- फ़ोटो SELF

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सदन में आज 11 बजे प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की. 

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने फिर से अपना सवाल उठाने की कोशिश की. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप पुराने विधायक हैं. समय पर अपनी बात रखिएगा .भाकपा माले विधायक महबूब आलम अपनी बातें कहना चाहते थे , लेकिन स्पीकर ने इसकी इजाजत नहीं दी.इसके बाद प्रश्नकाल की शुरूआत हुआ. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने पथ निर्माण विभाग से जुड़े सवाल उठाया, जिस पर विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने जवाब दिया.