Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लिया यू-टर्न, किशनगंज, पूर्णिया समेत 6 जिलों...

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लिया यू-टर्न, किशनगंज, पूर्णिया समेत 6 जिलों में आंधी-तूफान की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार के छह जिलों में आंधी-पानी की संभावना है। इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 07, 2025, 9:09:09 AM

  Bihar Weather Update

, किशनगंज, पूर्णिया समेत 6 जिलों में आंधी-तूफान की संभावना - फ़ोटो google

Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर से मौसम ने यू-टर्न लिया है। बिहार के छह जिलों में आंधी-पानी की संभावना है। इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 और 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के आसपास बने रहने की संभावना है। जिसके कारण अगले 48 घंटे के बीच राज्य के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। 


किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका व जुमई जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, बिजली गिरने और झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने, ठंडी हवा के प्रवाह से तापमान में गिरावट की संभावना है। 


मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ के प्रवाह से प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहेंगे। हवा के प्रवाह से तापमान में भी गिरावट की संभावना है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।