Hindi News / bihar / patna-news / Bpsc Result: बीपीएससी ने BAO और SDAO पद के लिए ली गई परीक्षा...

Bpsc Result: बीपीएससी ने BAO और SDAO पद के लिए ली गई परीक्षा का जारी किया रिजल्ट, इतने अभ्यर्थी हुए सफल, देखें...

Bpsc Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पद के लिए ली गई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jan 27, 2025, 7:43:24 PM

Bpsc Result,Agriculture BAO and SDAO बीपीएससी रिजल्ट, बिहार न्यूज, बिहार समाचार

- फ़ोटो Google

Bpsc Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पद के लिए ली गई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रिजल्ट में अरविंद सिंह यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में सोम पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया है.

बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 27 जनवरी को प्रखंड कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर ली गई परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है. अंतिम परीक्षा फल में कुल 853 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इस पद के लिए कुल 866 रिक्ति थीं. जिस पर 853 का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है.

वहीं, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक एवं समकक्ष प्रतियोगिता परीक्षा का भी अंतिम परीक्षा फल जारी कर दिया गया है. कुल 155 रिक्ति के विरुद्ध 154 उम्मीदवार सफल हुए हैं .अनारक्षित कोटि का एक पडद रिक्त रखा गया है.