1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 29, 2026, 9:42:13 PM
राबड़ी आवास में लौंडा डांस - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर चैत के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम हम बिहार रखा गया। जिसमें आरजेडी सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित आरजेडी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। चैता गायन कार्यक्रम के दौरान लौंडा डांस का भी आयोजन हुआ।
लालू प्रसाद यादव आज भी भिखारी ठाकुर की परंपरा को निभा रहे हैं। वो पिछले कई साल से इस कार्यक्रम को करते आ रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ साल से वो इस तरह का आयोजन नहीं कर रहे थे। बीच में उनकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण ना तो चैता गवाया गया और ना ही लौंडा डांस का भी आयोजन किया गया।
यहां तक की होली पिछले कुछ सालों से वो होली भी धूमधाम के साथ नहीं मना रहे हैं। अब उनकी तबीयत में सुधार हुआ है वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे है। यही कारण है कि आज राबड़ी आवास में लालू की उपस्थित में चैता गवाया गया और लौंडा डांस का भी आयोजन किया गया।