Hindi News / bihar / patna-news / मुजफ्फरपुर: न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा मानवाधिकार आयोग, भाई ने भाई को मारी...

मुजफ्फरपुर: न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा मानवाधिकार आयोग, भाई ने भाई को मारी थी गोली, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप

मुजफ्फरपुर में भाई ने भाई को गोली मारी, पुलिस कार्रवाई से नाराज़ पीड़ित मानवाधिकार आयोग पहुँचा। अभियुक्तों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया।

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Oct 11, 2025, 6:27:15 PM

बिहार

न्याय की लगाई गुहार - फ़ोटो REPORTER

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सुबधिया नूर गाँव में बीते 29 जुलाई को भाई ने ही भाई को गोली मार दी थी। घायल को मनियारी थाना की पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहाँ उसका ईलाज हुआ। घायल के बयान पर पुलिस ने मनियारी थाना कांड संख्या - 227/25 दर्ज किया। मामले में पीड़ित अनिल कुमार ने अपने सगे भाई और पिता को नामजद अभियुक्त बनाया।


पीड़ित अनिल कुमार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं, सभी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा उठाने के लिए लगातार दवाब बना रहे हैं। थक-हारकर पीड़ित ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल किया हैं। 


मामले के संबंध में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि मामला काफ़ी गंभीर हैं, मामले में पुलिस संवेदनशील नहीं हैं। पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष दो अलग-अलग याचिका दाखिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।