Hindi News / bihar / patna-news / Patna news: पटना एयरपोर्ट पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला, बैग से मिली ऐसी...

Patna news: पटना एयरपोर्ट पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला, बैग से मिली ऐसी चीज; देखकर दंग रह गए CISF के जवान

Patna news: पटना एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। उसके बैग से मोबाइल, माचिस, गुड़िया और पूजा सामग्री बरामद हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 08, 2025, 1:10:56 PM

Patna news

- फ़ोटो Reporter

Patna news: पटना एयरपोर्ट पर आज सीआईएसएफ ने एक संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच के दौरान उसके बैग से तीन मोबाइल फोन, माचिस की डिब्बी, पूजा सामग्री और एक गुड़िया बरामद हुई है।


इस घटना के बाद तुरंत हवाई अड्डा थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह महिला पिछले तीन दिनों से लगातार एयरपोर्ट परिसर में देखी जा रही थी, जिससे सीआईएसएफ को संदेह हुआ। 


संदेह के आधार पर जब महिला की तलाशी ली गई, तो यह मामला सामने आया। अब तक संदिग्ध महिला की ओर से इस पूरी जांच पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।