1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 03 Nov 2025 11:54:59 AM IST
पटना न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Patna News: पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के अस्थाई कार्यालय में रविवार शाम अचानक आग लग गई। घटना मोइनुल हक स्टेडियम परिसर के गेट नंबर 1 कार्यालय में हुई। जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फायर अफसर गयानंद सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पटना सिटी, कंकड़बाग और लोदीपुर से लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की यूनिट मौके पर पहुंचीं। दमकल की 10 गाड़ियों और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मेट्रो कार्यालय में आग लगी थी, लेकिन किसी तरह की लिखित सूचना थाने में अभी तक नहीं दी गई है। प्रशासन ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है और ऑफिस में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया गया कि घटना के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में रोड शो था, जिसके चलते विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर था। इसी वजह से दमकल और सुरक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर जल्दी काबू पाया।