Hindi News / bihar / patna-news / Patna News: पटना के इस इलाके में होगा बुलडोजर एक्शन, ध्वस्त होंगे 72...

Patna News: पटना के इस इलाके में होगा बुलडोजर एक्शन, ध्वस्त होंगे 72 स्ट्रक्चर; लिस्ट में कहीं आपका घर तो नहीं?

Patna News: राजधानी पटना के इस इलाके में बुलडोजर चलने वाला है. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और 72 बड़े निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई जल्द ही शुरू कर दी गई है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 07, 2025, 5:29:09 PM

Patna News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Patna News: राजधानी पटना को जाम से निजात दिलाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बेऊर मोड़ से पटना एम्स के बीच एलिवेटेड सड़क का निर्माण होना है। इसको लेकर इस इलाके में आने वाले 72 स्ट्रक्चर को तोड़ा जाएगा। पटना जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।


इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इसकी डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद बिहार राज्य पथ विकास निगम इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने अनीसाबाद से एम्स के बीच सड़क के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया है।


इनमें 72 बड़े स्ट्रक्चर शामिल हैं जिन्हें ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा इस मार्ग में पड़ने वाले उन घरों पर भी हथौड़ा चलेगा, जिनके छज्जे और अन्य अवैध अतिक्रमण किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जो बड़े स्ट्रक्चर तोड़े जाने हैं उनके मालिकों को सूचना दिया जा रहा है।


बता दें कि इस मार्ग पर हर दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद इस इलाके में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और एम्स, गर्दनीबाग और अनीसाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह एलिवेटेड रोड पटना-डोभी फोरलेन से भी कनेक्ट होगा।