विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: नालंदा में 4 हजार रुपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी को दबोचा, कार्यपालक पदाधिकारी पर करोड़ों की अवैध सम्पत्ति का केस दर्ज

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया, नालंदा में राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जबकि दो फरार भ्रष्टाचार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 27 Nov 2025 09:18:08 PM IST

बिहार

एक्शन में निगरानी की टीम - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: निगरानी की टीम ने पिछले 24 घंटे में लगातार सघन कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र नाथ वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छानबीन में करीब 1 करोड़ 16 लाख की आय से अधिक संपत्ति पाई गयी थी। जो 2 करोड़ से अधिक का हो सकता है। 


वही नालंदा के कराय परसुराय अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 4 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा है। जबकि भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त कृष्ण चन्द्र वर्मा को मुजफ्फरपुर की विशेष निगरानी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है, वही भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त अमरेश झा ने निगरानी की रेड से घबराकर पटना में विशेष निगरानी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 


1. आय से अधिक संपत्ति का मामला

सबसे पहले हम बात आय से अधिक संपत्ति बरामद किये जाने के मामले में दर्ज कांड संख्या 99/25 की करते हैं। जो समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र नाथ वर्मा से जुड़ा हुआ है। निगरानी की टीम ने जब बुधवार को घर की तलाशी ली तब प्राथमिकी में अंकित सम्पत्तियों के अलावा भी इनकी अन्य तीन जमीनों के खरीद का कागजात मिला है। इसके अतिरिक्त करीब 27 लाख की ज्वेलरी, कई अन्य बीमा एवं वित्तीय निवेशों के अलावे 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद की गई है। आरोपी के पास से दो बड़ी गाड़िया एक इनोवा एवं एक स्विफ्ट डिजायर भी पायी गई है। जाँच एवं प्राथमिकी में इन पर एक करोड़ 16 लाख के लगभग आय से अधिक संपत्ति पाई गई थी जो तलाशी के बाद लगभग 2 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला हो सकता है, जिसका गहन अनुसंधान जारी है।


2. रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

वही एक दूसरी कार्रवाई में आज निगरानी थाना कांड संख्या-101/2025 दिनांक-26.11.25 के प्राथमिकी अभियुक्त संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय कराय परसुराय, जिला-नालंदा को 4,500/- (चार हजार पाँच सौ) रू० रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम के द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के मामलो में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध ब्यूरो की कार्रवाईनिगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्यूरो द्वारा निगरानी थाना के कांडों में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।


3. भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त गिरफ्तार निगरानी थाना कांड सं0-84/10 के आरोपी

अभियुक्त श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायालय निगरानी मुजफ्फरपुर के द्वारा अजमानतीय वारंट दिनांक 25.11.2025 को निर्गत किया गया था। अभियुक्त को दिनांक 26.11.2025 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश निगरानी मुजफ्फरपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


4. भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त का आत्मसमर्पण इसी क्रम में माननीय विशेष न्यायालय

निगरानी पटना के द्वारा निगरानी थाना कांड सं0-02/10 में अभियुक्त अमरेश झा अमर के विरूद्ध निर्गत अजमानतीय वारंट में ब्यूरो के छापामारी के कारण आज अभियुक्त ने दिनांक 27.11.25 को माननीय विशेष न्यायाधीश निगरानी पटना के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है। ससमय निम्नलिखित नंबरों पर सम्पर्क कर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की मदद करें।

लैंडलाइन नंबरः

(1) 0612-2215033

(3) 0612-2215032

(5) 0612-2215037

(2) 0612-2215030

(4) 0612-2215036

(6) 0612-2999752

हेल्पलाइन नंबरः

0612-2215344

मोबाइल नम्बरः

7765953261

व्हाट्सएप

9473494167

फेसबुक लिंक

https://www.facebook.com/share/16cBDJi61B/

ई० मेल spvig-bih@nic.in