1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 28, 2025, 5:44:19 PM
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों पर लगाम कसने की पूरी तैयारी प्रदेश के गृह मंत्री व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूरी कर ली है। कुछ दिनों में यह दिखाई भी देगा। बिहार में बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। बिहार के गृह मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए मंच से कह दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। तीन तरह के माफिया को तो किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।
सम्राट चौधरी ने शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया पर कार्रवाई करने की योजना तैयार कर ली है। अभी 400 लोगों को चिन्हित किया गया है इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा वही1200 और अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, इन सभी को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
मंच से संबोधित करते हुए बिहार के गृह मंत्री ने तीन तरह के माफिया को खुली चेतावनी दे दी है। उनका कहना था कि तीन तरह के माफिया को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। हम पूरे राज्य में सीसीटीवी कैमरा लगायेंगे और पूरी व्यवस्था को ख़ड़ा करेंगे। कोई भी अपराधी इन कैमरों से बच नहीं पाएगा। खासतौर पर जमीन माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया को चिन्हिंत करेंगे और इन तमाम लोगों को न्यायालय के आदेश के बाद ध्वस्त करेंगे। अभी तक 400 लोगों को चिन्हित किया है और अभी 1200 लिस्ट बनाया गया है। इन तमाम लोगों को जेल के अंदर भेज कर रहेंगे।