1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 07, 2025, 5:23:41 PM
- फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना के दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में मंगलवार को पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। हालांकि, उन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके कारण वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे।
यह मामला 30 अप्रैल 2003 का है, जब आरजेडी की एक रैली के दौरान भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ रैली निकाल रहे थे।
रैली के दौरान खगौल के जमालुद्दीन चौक के पास दिनदहाड़े सत्यनारायण सिन्हा की गाड़ी को रोककर उन पर गोलियां बरसाई गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड ने उस समय पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी थी।