1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 13, 2026, 8:44:48 PM
200 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA:पटना के प्रेमचंद रंगशाला में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल, कंकड़बाग ने अपना वार्षिक कार्यक्रम 'सरगम' प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पियानो वादक निर्मल अगस्त्य के द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई।
आधुनिक और पारंपरिक संगीत के मिश्रण पर आधारित इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। बिहारी गीत, त्रिपुरिया और देश के विभिन्न भाषाओं पर आधारित संगीत का अभिभावकों ने खूब आनंद उठाया। छोटे बच्चों ने एक नाट्य प्रस्तुति भी की जिसमें छात्र जीवन की सफलता के मंत्र की चर्चा की गई।
संस्थान के चेयरपर्सन श्रैफिकेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना विकसित होती है, जो कि आज के मोबाइल युग में अति महत्वपूर्ण है। स्कूल के प्रिंसिपल अदिति प्रसाद ने कहा कि कला के विकास से ही बच्चों का सम्पूर्ण बौद्धिक विकास संभव है। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ जिसमें सभी कलाकारों को एक साथ मंच पर देखना एक अद्भुत आनंद की अनुभूति थी।




