Hindi News / bihar / patna-news / झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना से झारखंड रवाना होते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला.. कानून व्यवस्था और रोजगार को लेकर सरकार पर उठाए सवाल।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 04, 2026, 9:36:58 PM

बिहार न्यूज

नीतीश सरकार पर बोला हमला - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: पटना से झारखंड रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं और सरकार बनने के बाद सत्ताधारी नेताओं में केवल पद की होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने किसी एक व्यक्ति के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर वोट दिया है।


नीतीश कुमार की सुरक्षा से जुड़े एक पत्र में गृह विभाग द्वारा इस्तीफे का जिक्र किए जाने पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश में कहीं ऐसा पहले हुआ है? उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों को पहले से ही अंदाजा था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार सत्ता में नहीं लौटेंगे। तेजस्वी यादव ने केरल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एलडीएफ सरकार दोबारा सत्ता में आएगी, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में उसने अच्छा काम किया है।


इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल का काम केवल विपक्ष को गाली देना रह गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोगों को रोजगार मिला? क्या महिलाओं को 2 लाख रुपये की सहायता मिली? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।