1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 27, 2025, 9:25:07 PM
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन अचानक तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर लाइव आ गये और छठ में आए लोगों से अपील करने लगे कि छठ मनाकर और ठेकुआ खाकर वापस प्रदेश नहीं चले जाइएगा। अपना कीमती वोट देकर ही जाइएगा। क्योंकि इस बार बदलाव जरूरी है। आपके वोट की चोट जरूरी है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने महापर्व छठ की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रवासी बिहारियों से तेजस्वी ने यह अपील भी किया कि छठ मनाकर ठेकुआ खाकर वापस प्रदेश मत चले जाईएगा। जाने से पहले अपना कीमती वोट देकर जाइएगा। आपका वोट की चोट जरूरी है, वर्तमान सरकार की विदाई के लिए आपका वोट देना जरूरी है।
तेजस्वी ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगली बार आप जब वापस से बिहार आएंगे तो आपको लौटकर कहीं और जाना नहीं पड़ेगा। हमारी सरकार आपके लिए यही बिहार में नौकरी की व्यवस्था करेगी। कल हम महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी करने जा रहे हैं। इसमें सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ होगा। तेजस्वी ने यह भी बताया कि 29 अक्टूबर को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, वो राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करेंगे।