1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 27, 2025, 9:55:30 PM
बारिश की संभावना - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन 28 फरवरी और 01 मार्च बारिश होने की प्रबल संभावना है। कल शुक्रवार 28 फरवरी और परसो 01 मार्च को मधुबनी, नवादा, गया सहित बिहार के 12 जिलों में आंधी और बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वही पटना में भी बादल छाए रहेंगे।
पश्चिमी चंपारण, गया,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई और बांका जिले में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 kmर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है।
वही अगले दिन 01 मार्च को भी दक्षिण बिहार के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वही दो दिन बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 फरवरी को पटना सहित बिहार के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
आज बिहार का सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा जहां का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पूर्वी चंपारण का मोतिहारी सबसे ठंडा जिला आज रहा जहां का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार 27 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16. 6 है। जबकि 28 जिलों के अधिकतम और 26 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
