Hindi News / bihar / purnea-news / IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 9...

IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर रेड में 33 लाख कैश बरामद

IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री पर ईडी की बड़ी कार्रवाई। दिल्ली, गुरुग्राम, सूरत और अहमदाबाद समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी में 33 लाख कैश, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद। रिशुश्री पर सरकारी टेंडर मैनेजमेंट और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 26, 2025, 9:12:15 PM

बिहार

33 लाख मिला कैश - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: बिहार के चर्चित IAS अधिकारी संजीव हंस के करीबी पटना के एक ठेकेदार रिशुश्री के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली, गुरुग्राम, सूरत, अहमदाबाद सहित 9 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 33 लाख कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कई डायरी बरामद किया है। फिलहाल ईडी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि बिहार के चर्चित IAS अधिकारी संजीव हंस भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं। रिशुश्री उनका करीबी ठेकेदार है। रिशुश्री का नाम पहली बार आईएएस संजीव हंस पर चल रहे मुकदमों और ईडी की कार्रवाई में सामने आया था। रिशुश्री पीएचईडी, शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग में ठेकेदरी करते हैं।


 ठेका लेने के एवज में वह विभाग के अधिकारियों को मोटा कमीशन देता था। रिशुश्री पर आरोप था कि यह अपने कई लोगों के नाम पर कंपनियां बनाकर सरकारी विभागों में टेंडर मैनेज करने का काम करता था। इस मामले में पुख्ता सबूत मिलने के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जून में रिशुश्री के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। तब रिशुश्री की अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ का सबूत मिला था। 


इससे पूर्व मार्च महीने में ईडी ने कई ट्रैवल एजेंटों और पटना में कई सरकारी अधिकारियों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली थी, तब कुल 11.64 करोड़ कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए ईडी ने विशेष निगरानी इकाई को भी लेटर लिखा था। ठेकेदार रिशुश्री और उनके परिवार के सदस्यों से करीब 68 करोड़ 9 लाख की प्रॉपर्टी अगस्त माह में जब्त की गयी थी। आज रिशुश्री के 9 ठिकानों पर छापेमारी कर 33 लख कैश बरामद किया गया। फिलहाल ईडी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।