Hindi News / bihar / purnea-news / पूर्णिया: भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों की याद में राजकीय समारोह, परिजनों को...

पूर्णिया: भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों की याद में राजकीय समारोह, परिजनों को किया गया सम्मानित

पूर्णिया के धमदाहा में भारत छोड़ो आंदोलन के 15 शहीदों की याद में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विजय चौधरी और लेसी सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सम्मानित किया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 25, 2025, 4:20:06 PM

Bihar

शहीदों को श्रद्धांजलि - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

PURNEA: भारत छोड़ो आन्दोलन में शहीद हुए पूर्णिया के 15 शाहीदों की याद में धमदाहा में शहीद स्मारक पर  राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री लेसी सिंह मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए।


इस मौके पर सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। वही इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


शहीदों को याद करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान में राजकीय समारोह की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि धमदाहा के वीर सपूत भारत छोड़ो आंदोलन में आज ही दिन अंग्रेजी हुकुमत की गोली से शहीद हुए थे और आज उनके परिजनों को सम्मानित करने का अवसर मिला है। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीदों को सम्मान देने के लिये हमेशा काम किये हैं।