1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 29, 2025, 11:26:50 AM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar News: बड़ी खबर बेतिया से हैं, जहां मझौलिया के बरवां गांव के मरचइया सरेह में गन्ने के खेत में पानी पटवन करने गए एक किसान की मौत हो गई हैं। बिजली के 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से किसान की जान चली गई। किसान अपने खेत में पानी पटाने गया था।
मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बारवा गांव निवासी मनोहर भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोहर भगत खेत में पटवन करने के बाद तार इकट्ठा कर रहा था, तभी बिजली के 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना देर शाम को उस वक्त हुई जब किसान अपने खेत में पानी पटवन कर तार समेट रहा था, 11 हजार वोल्टेज बिजली के चपेट में आने से उसकी जान चली गई।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..