Hindi News / bihar / purvi-champaran / Bihar News: बिहार में सोनालिका ट्रैक्टर के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनाने...

Bihar News: बिहार में सोनालिका ट्रैक्टर के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन; मोनालिसा की फोटो का किया इस्तेमाल; केस दर्ज

Bihar News: मोतिहारी में फर्जी आवास प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तस्वीर और अजीब नामों जैसे "सोनालिका ट्रैक्टर" का इस्तेमाल किया गया। जांच के बाद कोटवा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 29, 2025, 2:54:13 PM

Bihar News:

- फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार में निवास प्रमाण पत्र बनाने में फर्जीवाड़ा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजधानी पटना के बाद अब मोतिहारी में भी फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन देने का मामला सामने आया है। इस बार आवेदन में जिस प्रकार की जानकारी दी गई है, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया है।


इस फर्जी आवेदन में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की फोटो लगाई गई है। आवेदक का नाम "सोनालिका ट्रैक्टर", पिता का नाम "स्वराज ट्रैक्टर" और माता का नाम "कार देवी" लिखा गया है। इसके अलावा, थाना क्षेत्र छौड़ादानो दर्शाया गया है। जब अधिकारियों को यह अजीबो-गरीब आवेदन मिला तो उन्होंने जांच शुरू की। 


जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि मामला पूरी तरह फर्जी है, जिसके बाद आवेदक के खिलाफ कोटवा थाने में केस दर्ज की गई है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। आवेदन की प्रति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पहले पटना के मसौढ़ी में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब कुत्ते के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाया गया था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी