1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 14, 2025, 2:39:47 PM
अस्पताल के बाहर का दृश्य - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: सासाराम से एक दुखद खबर आ रही है। यहां चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी श्याम बाबू मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 55 वर्षीय कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना रविवार देर रात रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ में हुई है। पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बाबू मांझी सिंचाई विभाग में प्रतिनियुक्त थे। वे रात में अपने कमरे से बाहर निकले और अचानक ही गिर पड़े। इस दौरान उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। एक बार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला कुछ साफ़ हो सकेगा।
रिपोर्टर: रंजन कुमार