1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 08, 2025, 8:45:32 AM
पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए क्रेजी हुए फैंस - फ़ोटो google
Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह शुक्रवार को सासाराम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। बावजूद इसके जब पवन सिंह पहुंचे, तो उनके प्रशंसक बेकाबू हो गए। पवन सिंह के आने की सूचना पहले से मिल जाने के कारण कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी भीड़ बेकाबू हो गई।
कार्यक्रम में पावर स्टार पवन सिंह जैसे ही पहुंचे उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस क्रेजी हो गये। पवन सिंह को देखते ही उनके प्रशंसक बेकाबू हो गए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गये।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम में निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन के बाद पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मैं कोई स्टार नहीं हूं, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, परिवार और समाज का आशीर्वाद हूं। आप सबके दिल में पवन रहता है और पूरे भोजपुरिया समाज ने मुझे पवन सिंह बनाया है। आप सभी मेरे लिए भगवान हैं।"