1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Aug 07, 2025, 12:55:30 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां स्कूल कैंपस में 8वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्र बुधवार से ही लापता था। गुरुवार को स्कूल परिसर से शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
दरअसर, घटना बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित शशिकला मध्य विद्यालय के कैम्पस से एक 12 वर्षीय 8वीं के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल का घेराव करते हुए स्कूल प्रसासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।
मृतक छात्र की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की गई है, जो शशिकला मध्य विद्यालय में ही 8वीं की कक्षा में पढ़ता था। मृतक छात्र बुधवार से ही लापता था। इस बीच परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे कि शव मिलने की सूचना मिला। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि उसका लड़का कल स्कूल गया था लेकिन शाम तक जब वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ भी पता नही चल सका।
आज सुबह जब स्कूल खुला तो स्कूल के बगल वाली गली में छात्र का शव पड़ा हुआ था और हांथ में जलने का निशान पाया गया। वहीं स्कूल के शिक्षक का कहना है कि छात्र कल स्कूल आया था लेकिन स्कूल बंद होने के बाद सभी छात्र और शिक्षक निकल गए थे। आज सुबह स्कूल पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुटी थी और छात्र का शव स्कूल के बगल वाली गली में पड़ा हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि छात्र के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची हुई है। मृतक छात्र के हांथ में जलने का निशान पाया गया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि करंट लगने से छात्र की मौत हुई है। फिलहाल मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस सभी बिंदुओ पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...