1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 30, 2025, 7:18:58 AM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar News: छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा मुसेहरी गांव में एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान करिंगा मुसेहरी गांव निवासी विनोद महतो के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह के वक़्त की है, जब रवि घर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल रवि को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह