Hindi News / bihar / saran-news / Bihar News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में चलेगी विशेष ट्रेन, इन...

Bihar News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में चलेगी विशेष ट्रेन, इन इलाकों के यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News: सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन। हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत। परमानंदपुर, नयागांव, सीतलपुर, दिघवारा, अम्बिका भवानी हाल्ट, अवतारनगर, पंचपटिया देवरिया हाल्ट के लोगों को फायदा..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 02, 2025, 9:43:13 AM

Bihar News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सोनपुर और छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 05203 सोनपुर-छपरा मेला स्पेशल 5 और 6 नवंबर को सोनपुर से रात 12:15 बजे रवाना होगी और परमानंदपुर, नयागांव, सीतलपुर, दिघवारा, अम्बिका भवानी हाल्ट, अवतारनगर, पंचपटिया देवरिया हाल्ट, बड़ा गोपाल, डुमरी जुआरा, गोल्डनगंज, छपरा ग्रामीण तथा छपरा कचहरी स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 2:30 बजे छपरा पहुंच जाएगी। 


वापसी में ट्रेन नंबर 05204 छपरा-सोनपुर मेला स्पेशल उसी दिन छपरा से सुबह 3:45 बजे चलेगी और समान स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 6:38 बजे सोनपुर पहुंच जाएगी। यह 8 कोच वाली MEMU ट्रेन दो फेरों में चलेगी और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आसान और सुरक्षित यात्रा प्रदान करेगी।


ज्ञात हो कि सोनपुर मेला गंगा-गंडक संगम पर आयोजित होता है और यह देश का सबसे बड़ा पशु मेला है। लाखों लोग यहां स्नान, पूजा और व्यापार के लिए आते हैं। रेलवे ने स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा, हेल्प डेस्क और भीड़ प्रबंधन की भी व्यवस्था की है, ताकि यात्रा सुगम रहे। छठ पूजा के बाद ट्रेनों में भीड़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। टिकट स्टेशन काउंटर या IRCTC ऐप से लें और समय से पहुंचें।