Hindi News / bihar / sheikhpura-news / Bihar Boat Accident: बिहार में गंगा नदी में डूबी नाव, लोगों ने कूदकर...

Bihar Boat Accident: बिहार में गंगा नदी में डूबी नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान; LIVE वीडियो आया सामने

Bihar Boat Accident: बिहार के समस्तीपुर में गंगा नदी में नाव डूबने का हादसा, नाव पर सवार लोग पानी में कूदकर बचाए गए। घटना का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Feb 21, 2026, 10:48:33 AM

Bihar Boat Accident

हादसे का वीडियो वायरल - फ़ोटो Reporter

Bihar Boat Accident: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है, जहां नाव हादसा हुआ है। मोहनपुर प्रखंड के गंगा नदी में एक बड़ी नाव देखते ही देखते डूब गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि नाव पर नदी किनारे चल रही सरकार की कटावरोधी कार्य के लिए बोरे में भरकर सामग्री लायी जा रही थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ नाव पर काफी संख्या में लोग सवार थे। जैसे ही नाव असंतुलित होकर डगमगाने लगी उसपर सवार लोग पानी मे कूद गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे।


बाद ने देखते ही देखते पूरी नाव गंगा नदी में समा गई। नदी किनारे खड़े लोगों ने इस हादसे का वीडियो बना लि. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कटावरोधी कार्य के दौरान मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर पत्थर घाट पर हुआ यह हादसा हुआ है।