1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 07, 2025, 6:55:08 PM
- फ़ोटो google
Road Accident: समस्तीपुर में एक आरजेडी नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरजेडी नेता कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार शिक्षक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद शिक्षक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना दलसिंहसराय की है।
मृतक की पहचान मालपुर पुरवारीपट्टी वार्ड संख्या तीन निवासी 61 वर्षीय लक्ष्मी पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान अपनी साइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे, तभी बाइक सवार शिक्षक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
आनन-फानन में घायल आरजेडी नेता को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।