1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 10, 2025, 10:22:21 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के शिवहर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जिले में उड़न दस्ते की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा और डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर गठित उड़न दस्ता टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 62.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवहर शहर के जीरो माइल चौक से 62 लाख रुपये और धनकोल क्षेत्र से 80 हजार रुपये बरामद किए गए। यह कार्रवाई वाहन जांच अभियान के तहत की गई। कैश मिलने के बाद आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि की कि इस जब्ती के पीछे क्या उद्देश्य था, इसे लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर जिले में निगरानी और वाहन चेकिंग को और तेज किया गया है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर