Hindi News / bihar / sheohar-news / Bihar News: बागमती नदी में डूबसे से दो युवकों की मौत, जल भरने...

Bihar News: बागमती नदी में डूबसे से दो युवकों की मौत, जल भरने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के शिवहर में बागमती नदी में जल भरने गए दो युवक गहरे पानी में चले गए. घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद दोनों का कहीं पता नहीं चल पा रहा है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 23, 2025, 4:21:27 PM

Bihar News

- फ़ोटो reporter

Bihar News: शिवहर में बागमती नदी में जलबोझी के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां जलबोझी के दौरान दो युवक की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां पंचायत स्थित बागमती नदी में यह हादसा हुआ है।


बताया जा रहा है कि बिसाही वार्ड नंबर 6 निवासी भाग्य नारायण साह का 19 वर्षीय बेटा विपुल कुमार तथा अवध साह का 25 वर्षीय बेटा चुनचुन कुमार बागमती नदी में लखराऊं के लिए जलबोझी करने गए थे। इसी दौरान दोनों नदी के गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


नदी के पास मौजूद गांव के कुछ गोताखोरों ने दोनों लड़कों को तलाश करने की कोशिश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी दोनों को बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। ग्रामीण एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की टीम की बुलाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर