Hindi News / bihar / sitamarhi-news / Bihar News: बिहार में छठ घाट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बागमती नदी...

Bihar News: बिहार में छठ घाट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बागमती नदी में 5 लोग डूबे; तीन की मौत

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में छठ घाट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. बागमती नदी में 5 लोग डूब गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई है जबकि दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. SDRF की टीम बचाव अभियान में जुटी है.

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Oct 25, 2025, 3:05:55 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: सीतामढ़ी में छठ घाट के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। छठ पूजा के लिए बागमती नदी पर घाट का निर्माण कर रहे पांच लोग गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो को तो बचा लिया लेकिन तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद कोहराम मच गया है।


दरअसल, सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड के अख्ता बागमती नदी घाट पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। छठ घाट बनाने के क्रम में अचानक गहराई में चले जाने से पांच लोग नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोग गहराई में समा गए।


सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर दो शवों को नदी से बाहर निकाला है, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। मौके पर SDRF की टीम पहुंच चुकी है और रेस्क्यू अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। लोग छठ घाट पर हुए इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर कैंप कर हालात पर नज़र रखी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।