Hindi News / career / इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का...

इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..

CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही घोषित होने वाला है। छात्र इसे ऑनलाइन, DigiLocker या SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। 12वीं रिजल्ट कुछ दिन बाद आएगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 02, 2026, 12:38:34 PM

CBSE 10th Result 2026

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

CBSE 10th Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है। वहीं, 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।


पिछले कुछ वर्षों में CBSE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। 10वीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। कॉपियों की जांच में समय लगने के कारण बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, ताकि छात्र आगे की पढ़ाई से जुड़े फैसले समय पर ले सकें।


CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें ऑनलाइन चेक

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

“CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर आदि दर्ज करें।

सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।


DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।

6 अंकों का एक्सेस कोड, रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।

“Issued Documents” सेक्शन में जाकर CBSE 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें।


SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में cbse10 लिखें, फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप कर 7738299899 पर भेजें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।