Hindi News / crime / युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब...

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

Bihar Crime News: मोतिहारी के बलगंगा गांव में चंदू की संदिग्ध मौत हुई, वहीं लोहा सिंह, लड्डू, संपत और दीपक अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 02, 2026, 1:00:23 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बलगंगा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई और कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि मौत शराब पीने के कारण हुई, लेकिन पुलिस इसे अभी संदिग्ध मान रही है और घटना की असली वजह जानने के लिए इलाजरत लोगों से जानकारी जुटा रही है। मौत का शिकार चंदू नामक व्यक्ति हैं। बीमार लोगों में लोहा सिंह, लड्डू, संपत और दीपक शामिल हैं।


इनमें से दो लोग शहर के अलग-अलग नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने नर्सिंग होम में जाकर इन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही खबर है कि कुछ लोग इलाज छुपकर करा रहे थे। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है और अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह जांच में सक्रिय हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी