1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 28, 2026, 5:27:19 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Patna Crime News: पटना में 70 लाख रुपये की ठगी का मामला अब फिल्मी कनेक्शन से जुड़ने के कारण सुर्खियों में है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड के नामी संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार जावेद शराफत अली खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
मामला मार्च 2024 का है, जब पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी कारोबारी डॉ. सैयद शाहिद महमूद ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जावेद ने फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर भरोसा जीतकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए।
बताया जाता है कि आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कारोबारी से करीब 70 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। “फिल्म प्रोजेक्ट” और “म्यूजिक रिकॉर्डिंग” का सपना दिखाकर पैसे लिए गए, लेकिन न तो कोई काम शुरू हुआ और न ही रकम वापस की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और बैंक डिटेल्स के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद कोर्ट से वारंट लेकर मुंबई में छापेमारी की गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस ठगी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही, पैसे के ट्रांजैक्शन और फिल्मी कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।