Hindi News / crime / घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर...

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधी ने घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mar 29, 2026, 11:46:27 AM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: सहरसा में अज्ञात अपराधियों ने एक चार साल की मासूम बच्ची को गोली मार दी। जख्मी हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर ने उसकी स्थिति को नाजुक बताया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। 


घायल बच्ची की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी विकास शर्मा के 4 वर्षीय पुत्र संजना कुमारी के रूप में हुई है। संजना दो बहनो और एक भाई में सबसे बड़ी है। संजना अपने घर के समीप ही खेल रही थी इसी दौरान अज्ञात शख्स ने उसके सिर में गोली मार दी, गोली पीछे से सर में आर पार हो गई। 


जख्मी हालत में परिजनों ने उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। निजी क्लीनिक के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे की स्थिति काफी नाजुक है। बच्ची के दादा सूर्यनारायण दास ने बताया कि वह काम के लिए घर से निकले थे और सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनके पोती को गोली लगी है। 


गोली कैसे और कौन किस वजह से मेरी है, इसका फिलहाल परिवार वालों के द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि 4 साल की बच्ची को गोली लगी है। बच्ची का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तहकीकात व कार्रवाई कर रही है।