Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन के साथ भी मारपीट की गई, जबकि परिजनों ने पंचायत के सरपंच पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Mar 07, 2026, 12:17:23 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान दबंगों ने युवक की मां और बहन के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। परिजनों ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के सिरा गांव की है।


मृतक की पहचान सिरा गांव निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने राजू कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 


घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची राजू कुमार की मां और बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गईं। मृतक के परिजनों ने बिशनपुर पंचायत के सरपंच राजीव पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।