1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 16, 2025, 5:50:51 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह समेत 40 बड़े चेहरों को शामिल किया गया है, जो एनडीए उम्मीदवारों के लिए बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। उम्मीदवारों के एलान के बाद बीजेपी की तरफ से गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई। ये सभी स्टार प्रचारक बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जो एक बार फिर से बिहार चुनाव में मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। लिस्ट में दूसरा नाम अमित शाह का है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार के लिए बिहार आएंगे। इनके राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
