1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 20, 2025, 7:09:30 PM
Yogi Adityanath Delhi Election - फ़ोटो Google
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी की 14 सीटों का जिम्मा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सौंपा है. बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर सबसे अधिक रैलियों में सीएम योगी शामिल होंगे.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली में चुनाव प्रचार के प्रस्तावित कार्यक्रम पर नजर डालें तो वह 23 जनवरी को किराड़ी, जनकपुरी, उत्तम नगर, 28 जनवरी को मुस्तफाबाद, घोंडा ,शाहदरा, पटपड़गंज, 30 जनवरी को महरौली, आर के पुरम ,राजेंद्र नगर, छतरपुर और 1 फरवरी को पालम ,बिजवासन और द्वारका विधानसभा सीट पर प्रचार कर सकते हैं.
गौरतलब है कि सीएम योगी को जिन सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है उसमें पटपड़गंज से अवध ओझा कैंडिडेट हैं. वहीं किराड़ी से अनिल झा, जनकपुरी से प्रवीन कुमार, उत्तम नगर से पोश बाल्यान, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान, घोंडा से गौरव शर्मा प्रत्याशी हैं.