Hindi News / india / Building Slab Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई...

Building Slab Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Building Slab Collapse: मुंबई से सटे कल्याण इलाके में एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से उसके मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 20, 2025, 7:47:33 PM

Building Slab Collapse

- फ़ोटो google

Building Slab Collapse: बड़ी खबर मुंबई से आ रही है, जहां कल्याण इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। मानसून के आने से पहले बिल्डिंग को खाली किया जाना था। केडीएमसी की तरफ कथित तौर पर मानसून से पहले एक नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन हादसे के वक्त भी बिल्डिंग में लोग मौजूद थे।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया है।