Hindi News / india / निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, 5 मजदूर दबे, गुस्साएं लोगों ने...

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, 5 मजदूर दबे, गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 02, 2025, 10:57:10 PM

up news

मामले की जांच की मांग - फ़ोटो google

DESK: निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया और मलबे में 5 मजदूर दब गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। किसी तरह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। 


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे की है जहां बिजनौर बाइपास के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया । बताया जाता है कि रविवार को अंडरपास के स्लैब का लेंटर डाला गया था और सोमवार को वह अचानक भरभराकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्लैब निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों की जांच बिठा दी।


 इस मामले में पुल निर्माण कंपनी के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। डीएम का कहना है कि दोषी पाए जाने पर कंपनी क ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुल के ठेकेदार और NHAI के अधिकारियों से नोंकझोक भी हुई। इस घटना को लेकर लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा उठाया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।