Hindi News / india / ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्सौल बॉर्डर से 4 चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान से...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्सौल बॉर्डर से 4 चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान से संबंध होने के संकेत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 07, 2025, 10:38:05 PM

Operation Sindoor

इंडो-नेपाल बॉर्डर से 4 चीनी नागरिक अरेस्ट - फ़ोटो google

RAXAUL: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ी खबर बिहार के रक्सौल से आ रही है। जहां चार चीनी नागरिक को एसएसबी ने पकड़ा है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। जो पूछताछ के दौरान बार-बार अपना बयान बदल रही है। वो खुद को नेपाल नागरिक बता रही है। महिला हिन्दी, नेपाली अंग्रेजी और चीनी भाषा फर्राटेदार बोलती है।


नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार चीनी नागरिक को एसएसबी ने मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार चार लोगों में एक महिला भी शामिल है। ये महिला बार बार अपना व्यान बदल रही है। खुद को नेपाल की नागरिक बता रहीं हैं। लेकिन हिंदी , नेपाली , अंग्रेजी और चीनी भाषा फट्टेदार बोल रही है। इस महिला के पास से पाकिस्तान के नम्बर मिले है।


 सुरक्षा एंजेसी के सूत्रों की माने तो इस महिला के सबंध पाकिस्तान से होने का संकेत मिला है। पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही है। शादी चीन में की है। तीनों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ता से काठमाडू में है। भारत ने क्यु घुसपैठ करना चाह रहे थे कुछ भी नही बोल रहा है। सुरक्षा एजेंसी चोरों घुसपैठिए से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। 


ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी को रेड एलर्ट मिली थी। जिसके वजह से नेपाल से आने जाने सभी लोगो की रक्सौल बॉर्डर पर गहन जाँच किया जा रहा था। भारत मे प्रवेश करने वाले लोगो की पहचान पत्र की जाँच किया जा रहा है। इसी दौरान नेपाल से भारत मे अवैध रूप से प्रवेश करते हुए चार चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।