1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 07, 2025, 11:42:15 AM
आतंकवादियों की खैर नहीं - फ़ोटो google
Operation Sindoor: पहलगाम में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। सेना ने आतंकी संगठनों के कैंप पर मिसाइलें दागकर ध्वस्त कर दिया। इस बीच भारत के पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने एक रहस्यमयी बयान देकर पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को पाकिस्तान से आए आतंकवादियो ने 26 निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रही थी।
देशभर के लोगों को भारतीय सेना की तरफ से बड़े एक्शन का बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार सेना ने पाकिस्तान और पीओके आतंकी ठिकानो नो निस्तोनाबूत कर दिया। सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने एक रहस्यमयी बयान देकर पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘पिक्चर अभी बाकी है’।
भारत के पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान कोई और हिमाकत करता है तो इस तरह के और हमले हो सकते हैं और भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।