Hindi News / india / Ahmedabad Flight Crash: अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश से जुड़ी बड़ी खबर, विमान में गुजरात...

Ahmedabad Flight Crash: अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश से जुड़ी बड़ी खबर, विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे सवार

Ahmedabad Flight Crash: अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 12, 2025, 2:42:46 PM

Ahmedabad Flight Crash

- फ़ोटो google

Ahmedabad Flight Crash: अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान पर 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से प्लेन के टेकऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया है। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाग मेघानीनगर के पास विमान क्रैश हो गया। यह घटना एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची है और आग बुजाने की कोशिशें जारी है।


बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय किसी इमारत की दीवार के टकराने के बाद प्लेन क्रैश हुआ है। विमान का एक विंग टूटकर गिर गया। तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू शुरू जारी है।