Hindi News / india / Air India Flight Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश,...

Air India Flight Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, विमान पर 242 यात्री थे सवार

Air India Flight Crash: एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय किसी इमारत की दीवार के टकराने के बाद प्लेन क्रैश हुआ है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 12, 2025, 2:02:22 PM

Air India Flight Crash

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश - फ़ोटो google

Air India Flight Crash: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के अहमदाबाद से आ रही है, जहां एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान पर 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से प्लेन के टेकऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाग मेघानीनगर के पास विमान क्रैश हो गया। यह घटना एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची है और आग बुजाने की कोशिशें जारी है।


बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय किसी इमारत की दीवार के टकराने के बाद प्लेन क्रैश हुआ है। विमान का एक विंग टूटकर गिर गया। तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू शुरू जारी है।