1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 29, 2025, 9:43:41 AM
शोरूम जलकर खाक - फ़ोटो google
Bandra Fire News: महाराष्ट्र के बांद्रा के लिंकिन रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल में क्रोमा शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की घटना से क्रोमा शोरूम को बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग सुबह 4 बजे आग लगी है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
आपको बता दें कि लिंक स्क्वायर मॉल चार मंजिला इमारत है। क्रोमा शोरूम के बेसमेंट पर लगी आग जो ऊपरी मंजिल तक बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात यह है कि, आग में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस हादसे में दुकानदारों को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती दौर में लेवल 1 नंबर की आग मानी गई थी। इसके बाद लेवल 2 की बताई गई। फिर आग की इस घटना को लेवल 3 घोषित किया गया। यह लेवल बेहद गंभीर माना जाता है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। आसमान में भी धुआं छाया रहा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।