Hindi News / india / पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब: कर्नल सोफिया बोलीं..PAK ने हमले की कोशिश की...

पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब: कर्नल सोफिया बोलीं..PAK ने हमले की कोशिश की तब हमने लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया

वही विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि हमारा मकसद सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देना है। तनाव बढ़ाने का काम भारत नहीं कर रहा है। हमारे टारगेट पर पाकिस्तानी मिलिट्री नहीं थी, हमें सिर्फ आंतकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था। जो हमने किया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 08, 2025, 6:12:30 PM

Operation Sindoor

पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब - फ़ोटो google

DESK: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि  पाकिस्तान ने 7 मई की रात भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का प्रयास किया लेकिन भारत ने इसे नाकाम कर दिया। 


इनके मिसाइल का मलबा कई जगहों से बरामद किया गया है। पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद पाक को मुंहतोड़ जवाब देते हुए गुरुवार की सुबह पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया गया। पाक ने जब हमले की कोशिश की तब हमने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया।


ऑपरेशन सिन्दूर के बाद यह दूसरी प्रेस कांफ्रेंस है, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हुए। 7 मई को पहली पीसी थी जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया गया था। भारत में पाकिस्तान के हमले की कोशिश के बाद आज फिर प्रेस वार्ता की गयी। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी तेज कर दी है। मेंढर, बारामुला, कुपवाड़ा, बारामुला और पुंछ में गोलाबारी की जा रही है।


वही विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि हमारा मकसद सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देना है। तनाव बढ़ाने का काम भारत नहीं कर रहा है। हमारे टारगेट पर पाकिस्तानी मिलिट्री नहीं थी, हमें सिर्फ आंतकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था। जो हमने किया। 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। विक्रम मिसरी ने आतंकियों के अंतिम संस्कार की तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि आतंकवादियों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया। पाकिस्तानी अफसरों की तस्वीर लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज रउफ के साथ आई है।