Hindi News / india / BREAKING NEWS: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया...

BREAKING NEWS: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

Vice President: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सहयोग और स्नेह के लिए राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मंत्रिपरिषद और सांसदों का आभार व्यक्त किया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 21, 2025, 9:38:24 PM

BIHAR

राष्ट्रपति को लिखा पत्र - फ़ोटो GOOGLE

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। स्वास्थ्य कारणों से उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे गये पत्र में जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए,भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।


 उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद को भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। बता दें कि उपराष्ट्रपति बनने से पहले जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे। इसके बाद 2022 में जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 6 अगस्त,2022 को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था।