1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2025, 11:56:02 AM
PK Sahu Bsf jawan - फ़ोटो Google
PK Sahu Bsf jawan: भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के बाद रिश्तों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। इसी क्रम में बुधवार को एक सकारात्मक कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने 23 अप्रैल से हिरासत में लिए गए बीएसएफ जवान Pk sahu को भारत को सौंप दिया। जवान की वापसी अटारी बॉर्डर के माध्यम से सुबह 10:30 बजे की गई।
बीएसएफ की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि जवान की रिहाई दोनों देशों के बीच स्थापित प्रोटोकॉल और शांतिपूर्ण समझौते के तहत हुई। जवान पूर्णब कुमार साहू पंजाब के फिरोजपुर जिले में जीरो लाइन के पास खेतों में काम कर रहे किसानों की सहायता करते समय गलती से सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद उन्हें पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था।
इस घटना के बाद बीएसएफ ने भी राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया था। अब सीजफायर के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के जवानों को शांतिपूर्ण तरीके से लौटा दिया है। यह घटना भारत-पाक संबंधों में विश्वास बहाली की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बीएसएफ ने जवान की सुरक्षित वापसी पर संतोष जताया और कहा कि वह जल्द ही फिर से ड्यूटी पर लौटेंगे और देश की सेवा करेंगे |