1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 10, 2025, 8:37:18 AM
बिहार पुलिस की साइबर सेल द्वारा जारी की गई एडवाइजरी, - फ़ोटो Google
Cyber security Bihar advisory: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनने की स्थिति में सिर्फ सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, अब डिजिटल मोर्चे पर भी खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी हैकर भारत के महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों, वीआईपी व्यक्तियों और आम नागरिकों के मोबाइल और इंटरनेट-आधारित उपकरणों को निशाना बना सकते हैं।
इसी के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है और राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है। बिहार पुलिस की साइबर सेल ने भी आम नागरिकों को सचेत करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
सावधान रहें, ये 3 गलती न करें:
अनजान नंबर से आए किसी भी फाइल या वीडियो लिंक पर क्लिक न करें।
मोबाइल की सेटिंग्स में ‘ऑटो डाउनलोड’ फीचर तुरंत बंद करें।
कोई भी ऐप या सॉफ्टवेयर बिना जांचे-परखे इंस्टॉल न करें।
साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि ऑटो डाउनलोड फीचर ऑन है, तो कोई भी हानिकारक लिंक खुद-ब-खुद डाउनलोड होकर फोन को हैक कर सकता है। इससे यूजर की सारी जानकारी हैकर के हाथ लग सकती है। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने सभी जिलों के साइबर थानों को निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को इस संभावित साइबर हमले से बचाव के तरीके बताए जाएं और जागरूकता अभियान चलाया जाए।