Hindi News / india / Bridge Collapsed: गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुराना पुल ढहा, तीन की...

Bridge Collapsed: गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुराना पुल ढहा, तीन की मौत; कई वाहन नदी में गिरे

Bridge Collapsed: गुजरात के महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना गंभीरा ब्रिज अचानक ढह गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई वाहन नदी में गिर गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 09, 2025, 10:42:09 AM

Bridge Collapsed

- फ़ोटो social media

Bridge Collapsed: गुजरात में महिसागर नदी पर बने 43 साल पुराने गंभीरा ब्रिज का एक हिस्सा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर भारी ट्रैफिक था, जिससे दो ट्रक, एक पिकअप वैन समेत चार वाहन नदी में जा गिरे।


इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। यह पुल वडोदरा और आणंद को जोड़ता था। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच, इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है और पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है।


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक पुल के टूटे हिस्से पर लटका दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पुल आसपास के लोगों के बीच 'सुसाइड पॉइंट' के रूप में भी जाना जाता था।